जमुई: मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Jun 17, 2025 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को दिन के 11:30 बजे मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के कामकाज की प्रगति पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए l