जमुई: जमुई में नए एसपी विश्वजीत दयाल ने मंगलवार को संभाला कार्यभार, बताईं अपनी पांच प्राथमिकताएं
Jamui, Jamui | Jun 17, 2025 जमुई: जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत दयाल ने सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में अपराध पर नियंत्रण करना होगा।