जमुई: महादेव सिमरिया के पास चलती मैजिक वाहन में लगी आग, वाहन से कूदने के बाद एक महिला गिरकर घायल हुई
Jamui, Jamui | Jun 17, 2025 महादेव सिमरिया के पास मंगलवार को दिन के 11:00 बजे चलती मैजिक वाहन के इंजन में अचानक आग लग गई। अगलगी की सूचना पर आरती कुमारी वाहन से नीचे कूद गई। जिससे वह गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। जबकि अन्य सभी लोग बाल- बाल बच गए। घायल आरती कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।