वारिसलीगंज विधायक अनिता कुमारी लगातार क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में उठा रही है। इसी क्रम में विधायक अनिता कुमारी ने बताया कि वारिसलीगंज विधानसभा अंतर्गत लोदीपुर गांव में 3 नवंबर 2024 को रामविलास यादव का पुत्र संतोष यादव की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई थी। मौत के बाद पकरी बरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन अभी तक पंडित परिवार को मुआवजा