गौतम बुद्ध नगर: आईथम गैलेरिया मॉल की 12वीं मंजिल से 60 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई छलांग, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा में स्थित आईथम गैलेरिया मॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने मॉल की 12 वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 60 वर्षीय आशीष आनंद के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।