गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर-143 क्षेत्र में पुलिसकर्मी ने ठेकेदार के साथ गाली-गलौज करते हुए की अभद्रता, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नोएडा के सेक्टर-143 क्षेत्र में पुलिस कर्मी द्वारा ठेकेदार के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता करने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस कर्मी का गाली गलौज करते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मी आए दिन उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज करता है।