गौतम बुद्ध नगर: मोजर बियर गोल चक्कर के पास पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक अंतरराज्यीय वाहन चोर हुआ घायल
ग्रेटर नोएडा में स्थित मोजर बियर गोल चक्कर के समीप मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक अंतरराज्यीय वाहन चोर घायल हो गया, वहीं अन्य बदमाश को कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा व भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स बरामद हुए हैं।