गौतम बुद्ध नगर: बाराही मंदिर के पास से पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, मौके से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से आलोक के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है, जो बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर लंबे समय से जनपद में सप्लाई कर रहा था।