गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर ACE बिल्डर द्वारा अवैध रूप से भूजल का दोहन किया जा रहा है, वीडियो हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर ACE बिल्डर द्वारा अवैध रूप से भूजल का दोहन करने का मामला सामने आया है। वहीं अवैध रूप से भूजल का दोहन करते हुए बिल्डर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया है कि आरोप सत्य पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।