मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत 37 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी
विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने किया वितरण, विद्यार्थियों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत #जावद विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड जावद के 22 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के 37 विद्यार्थियों को योजना के तहत स्कूटी वितरित की गई।
कार्यक्रम में जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही विद्यालय एवं महाविद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान कर रही है। स्कूटी मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे अपनी शिक्षा के लिए उपयोगी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh
#neemuch