डूंगरपुर: डूंगरपुर अस्पताल में फायर सेफ्टी वीक के तहत आयोजित की गई मॉक ड्रिल
श्री हरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें नई बिल्डिंग स्थित एमएनसीयू के पास आग लगने का काल्पनिक दृश्य बनाया गया। सूचना मिलते ही फायर सेफ्टी टीम और अस्पताल स्टाफ ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और धुएं के बीच मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।