मुरादाबाद: रामपुर दोराहा स्थित हुस्ना एक्सपोर्ट में काम के दौरान एक महिला की करंट लगने हुई मौत
मुरादाबाद रामपुर दोराहा स्थित हुस्ना एक्सपोर्ट में काम के दौरान एक महिला को करंट लग गया जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया उसके बाद उसके शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर मनोज यादव ने जानकारी देते हुए बताया महिला का नाम रूबीना पत्नी खुर्शीद था। वह मुंडापांडे की थी।