मुरादाबाद: महानगर में गोकशी के आरोप में जेल भेजे गए मोनू बिश्नोई के समर्थक सड़क पर उतरे, लगाया जाम
गोकशी के आरोप में मोनू बिश्नोई सहित 4 लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था। इसके बाद से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। आक्रोशित कार्यकर्ता शनिवार को अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और मोनू बिश्नोई के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। समर्थकों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मोनू बिश्नोई को झूठा फंसाया है। इस दौरान SP सिटी, CO, SHO सिविल लाइन व SO मुगलपुरा सहित 5 थानों की फोर्स मौजूद रही।