मुरादाबाद: गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को मुगलपुरा पुलिस ने मुगलपुरा क्षेत्र से किया गिरफ्तार
एसएसपी के निर्देश पर आरोपी लाला बादशाह निवासी वारसी नगर थाना मुगलपुरा के खिलाफ गिरोह बनाकर अवैध सट्टे का कारोबार करते हुए धन अर्जित करने आदि के संबंध मे मुकदमा दर्ज किया गया था। दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुगलपुरा पुलिस के उप निरीक्षक विकेश राणा ने हमराही पुलिस बल के साथ गैंगस्टर एक्ट के आरोपी लाला बादशाह को मुगलपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।