रावतसर: रावतसर में सरकारी स्कूल प्रिंसिपल के स्थानांतरण के विरोध में नागरिकों ने धरना हटाया
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर प्रिंसिपल सत्यदेव राठौर के स्थानांतरण के विरोध में विद्यालय परिसर के सामने बीते कल से जारी नागरिकों का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया धरना देने वाले नागरिकों का कहना है कि उन्हें अधिकारियों व राजनेताओं से आश्वासन मिला है कि जल्द स्थानांतरण रद्द हो जाएगा इसी आश्वासन से धरना समाप्त किया गया है।