बिछिया: बिछिया विधानसभा के डूब क्षेत्र में वित्तीय साक्षरता की पहल, अहमदपुर में ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी
विधानसभा बिछिया के अहमदपुर सहित डूब क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं l यहां कार्यक्रम आज 24 सितंबर गुरुवार को शाम 5:00 बजे तक आयोजित हुए है l अहमदपुर सहित बिछिया विधानसभा के डूब क्षेत्र में हुए इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों और युवाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और वित्तीय रूप से जागरूक बनाना रहा है l