बिहार: नगरनौसा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल।
Bihar, Nalanda | Jan 23, 2024 नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगरनौसा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लालू प्रसाद के 26वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार की मौत हो गई।घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह यह अपने मालिक के गाड़ी पर जाने के लिए घर से निकले थे,कि अचानक अज्ञात बहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि यह खलासी का काम ट्रक पर करते थे,आज सुबह यह घर से निकले थे।