बिहार: सदर अस्पताल से नवजात को निजी क्लीनिक ले जाने के मामले में जांच के लिए पहुंचे उप विकास आयुक्त
Bihar, Nalanda | Jan 23, 2024 उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल का मंगलवार को निरीक्षण किया ।सदर अस्पताल के निगरानी समिति द्वारा शिकायत किया गया था कि मोल्ला विगहा गांव निवासी युवराज कुमार की पत्नी का सदर अस्पताल में प्रसव हुआ जिसके वाद आशा द्वारा नवजात को निजी क्लीनिक में ले जाकर भर्ती कर दिया जहां इलाज के नाम पर 50 हजार लिया गया बावजूद इसके बच्चे की मौत हो गई ।