बिहार: राजगीर रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस के बाथरूम से मिला नवजात का शव, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jan 23, 2024 राजगीर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी श्रमजीवी एक्सप्रेस के बोगी के बाथरूम से नवजात का शव बरामद हुआ है। रेलवे थानाध्यक्ष ने बताया कि राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की सफाई के दौरान बोगी के बाथरूम में एक नवजात लड़की का शव देखा गया, जिसकी सूचना सफाईकर्मी द्वारा रेल पुलिस को दी गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लाई है।