सबलगढ़: जनहित सत्याग्रह 84वें दिन भी जारी, जनप्रतिनिधियों ने ऑफलाइन भुगतान और ICICI बैंक स्टेटमेंट पर उठाए गंभीर सवाल
सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं, विकास कार्यों में पारदर्शिता की कमी और नगर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर शुरू किया गया जनहित सत्याग्रह 84वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से चल रहे सत्याग्रह के बावजूद जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जनता की समस्याओं और नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर उठाए जा रहे