नरकटियागंज: नरकटियागंज के आर्य समाज रोड पर सड़क पर दुकान लगाने वालों से जुर्माना वसूला गया
आर्य समाज से मस्जिद चौक तक सड़क पर सब्जी की दुकान लगाने एवं अतिक्रमण खाली कराएं गए सड़क पर किसी तरह का सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस प्रशासन इसपर कड़ा रुख अख्तियार किया है। शनिवार को पुलिस ने नप के पदाधिकारियों के साथ एक सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान सड़क पर अस्थाई रूप से दुकान लगाने वालो का चालान काटा गया है।