टेहरोली: रेवन में चोरों ने रात का फायदा उठाकर तीन बकरियों की चोरी की, मचा हड़कंप
थाना टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम रेवन में रविवार रात चोरों ने मूसलाधार बारिश का फायदा उठाकर कुएं की दीवार के सहारे चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर एक किसान के बाड़े में घुसकर तीन बकरियां चोरी कर फरार हो गए। घटना से पूरे गांव में दहशत है, जबकि पीड़ित परिवार सदमे में है। पीड़ित भानसिंह यादव ने शिकायती पत्र देकर न्याय कि गुहार लगाई है