जयसिंहनगर: एसडीएम कार्यालय के सामने राष्ट्रीय दलित आदिवासी महासभा का भूख हड़ताल, एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त
जिले के जयसिंहनगर में स्थित एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रीय दलित आदिवासी महासभा का गुरुवार की दोपहर 2 बजे लगभग एसडीएम के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल समाप्त हुआ। बताया गया है कि विगत दिनों हीरालाल चौधरी निवासी छुदा को ग्राम पंचायत में कुर्सी में बैठने को लेकर उसके साथ उसके ही गांव के सरपंच पति जो कि शासकीय शिक्षक है उन्होंने मारपीट किया है।