जयसिंहनगर: बनचाचर में मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनचाचर में मारपीट करने का मामला रविवार की दोपहर 12 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी हीरालाल यादव पुत्र शुभकरण यादव निवासी बनचाचर ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ आपसी रंजिश में उसके ही गांव के जगदीश यादव और रावेंद्र यादव ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।