जयसिंहनगर: डाबाडईया में कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाबाडईया में कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला रविवार की दोपहर 1 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से निकलवाकर शव का पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।