जयसिंहनगर: राष्ट्रीय दलित आदिवासी महासभा ने एसडीएम कार्यालय के सामने दो दिवसीय भूख हड़ताल की
जिले के जयसिंहनगर में स्थित एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रीय दलित आदिवासी महासभा ने सोमवार की दोपहर 2 बजे लगभग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय भूख हड़ताल किया है। बताया गया है कि विगत दिनों हीरालाल चौधरी निवासी छुदा को ग्राम पंचायत में कुर्सी में बैठने को लेकर उसके साथ उसके ही गांव के सरपंच पति जो कि शासकीय शिक्षक है टेरन सिंह ने मारपीट किया था।