जयसिंहनगर: बतौडी में मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बतौडी में मारपीट करने का मामला गुरुवार की दोपहर 1 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि बतौडी निवासी फरयादी भुवन बैगा पुत्र समयलाल बैगा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि आपसी रंजिश में उसके साथ उसके लालू प्रसाद बैगा निवासी बतौडी ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।