रामनगर: नथनापुर की महिला ने पति सहित ससुरालियों पर मारपीट करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
कोतवाली रामनगर अंतर्गत नथनापुर की रहने वाली शिवानी पत्नी आकाश ने पति देवर सास ससुर पर मारने पीटने का आरोप लगाया। कोतवाली रामनगर में दर्ज हुआ मुकदमा। रामनगर पुलिस आज बुधवार 1:00 बजे मामले की जांच कर रही।महिला का आरोप है आए दिन उसके ससुरालीजन उसको मारते पीटते हैं उसके जेवर भी बेच लिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।