रामनगर: रामनगर तहसील अंतर्गत भूलभुलैया गांव के पास प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी, 6 सवारी घायल
आज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रामनगर तहसील अंतर्गत भूलभुलैया गांव के पास प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई जिसमें 6 सवारी घायल हो गई। दिल्ली से गोंडा जा रही प्राइवेट बस पलट गई। यात्री विशेष कुमार, विनीत तिवारी,रामखेलावन मिश्रा, हबीब, सुनीता देवी, अंबुज सिंह को चोटें आई नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे वहां से सभी यात्रियों को भेजा गया।