रामनगर: दलसराय के पास नायब तहसीलदार और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के अधिकारियों ने नकली सीमेंट की फैक्ट्री की सूचना पर की जांच
रामनगर थाना के दलसराय के पास एक परिसर में नकली सीमेंट की फैक्ट्री की सूचना पर रामनगर के नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने अल्ट्राटेक कंपनी के कर्मचारियों के साथ परिसर के मालिक को बुलाकर ताला तुड़वाकर जांच किया। आज सोमवार 4 बजे दुकान के अंदर करीब 500 बोरी सीमेंट बरामद हुई। नायब तहसीलदार ने बताया जांच के बाद ही पता चलेगा सीमेंट नकली है या असली।