हाथरस: कोतवाली चंदपा पर पंजीकृत हत्या के अभियोग से संबंधित अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा
कोतवाली चंदपा पर ओंकार सिंह पुत्र हरि सिंह गांव कोका निवासी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई की रात्रि में उसकी पुत्री खाना खाकर सो गई थी तथा रात्रि में उसकी पत्नी ने उठकर देखा तो पुत्री वहां नहीं थी। सुबह पुत्री का शव खेत में मिला था गांव के ही अमित उर्फ सीटू ने उसकी पुत्री की हत्या की थी। हत्या करने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।