जमुई: प्रमिला विवाह भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सितारा योजना की दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | May 3, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में रविवार की दोपहर 1:00 बजे तक मलयपुर के बस्ती पर स्थित प्रमिला विवाह भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर का विषय बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना की ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए सितारा योजना 2023 थी। इस दौरान कई अहम जानकारी दी गई।