कुशलगढ़: 150 बेड के अस्पताल में 28 डॉक्टरों के पद खाली, 16 विशेषज्ञ पदों में 14 रिक्त, मरीज बेहाल
करोड़ों रुपए की लागत से तैयार 150 बेड का उप जिला चिकित्सालय कुशलगढ़ चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रहा है। गुरुवार शाम 5 बजे देखा की 32 स्वीकृत चिकित्सकीय पदों में महज 4 चिकित्सक कार्यरत हैं, जबकि 28 पद रिक्त हैं। इनमें पीएमओ डॉक्टर रामरेख धाकड़ भी शामिल हैं। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 350–400 मरीजों की ओपीडी रहती है। आधुनिक लेबोरेटरी, एक्स-रे सहित आवश्यक