पीरटांड: डाँडेडीह में भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा पानी की समस्या से हुए रुबरु
भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा मंगलवार को वार्ड नंबर 35 डाँडेडीह पहुंचकर 2 बजे तक यहां के लोगों को हो रही पानी की समस्या से रुबरु हुए। इन इलाकों में पानी की घोर समस्या बनी हुई है। इनको लेकर स्थानीय निवासी आलम रजा,सज्जाद और कलीम ने राजेश सिन्हा को समस्या समाधान को लेकर बुलाया था। 250 घरों के लिए मोंगिया फैक्ट्री की ओर से एक पाईप पीने के लिए दिया गया है।।