गुन्नौर: कस्बा बबराला में रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से पोक्सो एक्ट के आरोपी की हुई मौत
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला में रेलवे स्टेशन के समीप अलीगढ़ बरेली रेलवे ट्रैक पर पोक्सो एक्ट के आरोपी महिपाल का शव पड़ा हुआ मिला। बताया गया कि बरेली बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महिपाल की मौत हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।