बिहारीगंज: दोस्तों के साथ घर से निकला 15 वर्षीय आयुष, तालाब में मिला शव; हत्या की आशंका से सनसनी
मोहनपुर नहर के पास तालाब में 15 वर्षीय किशोर आयुष कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक, आयुष दोस्तों के साथ घर से मोहनपुर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। गुरुवार को तालाब से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की आशंका जता रही है, जबकि परिजनों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।