ज्ञानपुर: ज्ञानपुर जिला अस्पताल में बढ़े आंख के एलर्जी के मरीज, गेहूं की मड़ाई से बढ़ रहे हैं मरीज
ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गेहूं की कटाई और मड़ाई जोरों पर है। लेकिन इस दौरान उड़ने वाली धूल और भूसा लोगों की आंखों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। जिला अस्पताल ज्ञानपुर में बीते कुछ दिनों के भीतर आंख में एलर्जी के मरीजों की संख्या में लगभग 40 फीसदी तक वृद्धि दर्ज की गई है।