कांके: मौसम विभाग का अलर्ट: झारखंड में 3 से 7 मई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का कहर
Kanke, Ranchi | May 3, 2026 झारखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से मौसम पूरी तरह ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो गया है.हालांकि कुछ जिलों में अभी भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है.कहीं रात में पतली चादर की जरूरत पड़ रही है तो कहीं ठंडी हवा चलने से लोगों को सिहरन भी महसूस हो रही है.वहीं आज यानी रविवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.