अमरोहा: अमरोहा में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, 11 चौकियां और 15 राहत शरणालय किए गए तैयार
Amroha, Amroha | Aug 18, 2026 मानसून और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अमरोहा जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 11 बाढ़ चौकियां और 15 राहत शरणालय सक्रिय किए गए हैं। धनौरा और हसनपुर तहसील के 25 अतिसंवेदनशील तथा करीब 80 संवेदनशील गांवों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है