चैनपुर: चैनपुर पुलिस ने किशोरी अपहरण मामले के फरार आरोपित को बहेरा खुर्द गांव से किया गिरफ्तार
चैनपुर थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपित बहेरा खुर्द गांव निवासी सुनील चौधरी के पुत्र मंटू कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में बुधवार को भेज दिया।