भीलवाड़ा: भाजपा कार्यालय पर पीएम मोदी के मन की बात का प्रसारण रविवार को, वित्त आयोग अध्यक्ष चतुर्वेदी एवं सांसद जोशी रहेंगे मौजूद
भीलवाड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 135वा संस्करण रविवार को प्रातः 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर देखा और सुना जाएगा। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं सुभाष मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.