सहजनवा: उनवल चौकी में सिपाही पर युवक की बेरहमी से पिटाई और ₹25 हजार की उगाही का आरोप, CM से न्याय की गुहार लगाई
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र की उनवल चौकी पर तैनात एक सिपाही पर युवक की पिटाई और 25 हजार रुपये की उगाही का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित अभिषेक राजभर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। आरोप है कि 15 अप्रैल को चौकी में उसे गालियां देकर कमरे में बंद कर पीटा गया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। घटना के बाद परिवार दहशत में है।