धरहरा: दशरथी गांव में सर्पदंश का कहर, दो दिनों में दूसरी मौत से दहशत,बर्तन लेने गई 16 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा,
धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथी गांव में सर्पदंश की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार दूसरे दिन एक और किशोरी की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 16 वर्षीय ज्योति भारती, पिता स्व. अमित भारती और माता सुनीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम ज्योति घर में खाना बनाने के लिए बर्तन लेने गई थी।