मोहनिया: गुरुड़ा गांव के पास कार और टेम्पो के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल, उपचार के लिए लाया गया सीएचसी कुदरा
Mohania, Kaimur | Sep 16, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के गुरूड़ा गांव के पास कार और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कुल तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए कुदरा पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है।