मोहनिया: कैमूर जिला अधिकारी सावन कुमार ने पर्यटकों से किया अपील, बारिश के मौसम में नदियों से बनाये रखे दूरी
Mohania, Kaimur | Sep 16, 2024 कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार ने बारिश के मौसम में ऊफनती नदियों से दूरी बनाए रखने को लेकर पर्यटकों से अपील किया है। जिलाधिकारी ने कहा है कैमुर जिले में तेलहाड़ कुंड, करकट गढ़ जैसे वाटरफॉल मौजूद है। आप घूमने जाने के दौरान या पिकनिक मनाने के दौरान सतर्कता बरते। पहाड़ों पर पानी होता है जिससे पानी अचानक तेजी से बढ़ जाता है इसलिए नदियों से दूरी बनाए रखें।