मोहनिया: मोहनिया के फाइनेंस कर्मी अभिषेक पांडे की प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, आरोपी प्रेमिका को किया गया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Sep 15, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया में स्थित फाइनेंस कंपनी के कर्मी अभिषेक पांडे 7 सितंबर से ही लापता थे। जहां परिजनो ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी । पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उनके शव को नवीनगर थाना क्षेत्र के नहर से बरामद कर लिया है और इस घटना में शामिल उनकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है।