श्री गंगानगर: अग्रसेन नगर थर्ड में 21 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास, मधुसूदन बिहाणी ने किया पौधारोपण और नशामुक्ति का आह्वान
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 16, 2026
विधायक प्रतिनिधि मधुसूदन बिहाणी ने अग्रसेन नगर थर्ड में नालियों के निर्माण एवं पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। दोनों विकास कार्यों पर लगभग 21 लाख रुपये की लागत आएगा गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मधुसूदन बिहाणी ने प्रत्येक परिवार से अपने परिवार के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।