पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर 1700 पक्षियों की तस्करी करते हुए तस्कर गिरफ्तार, पक्षियों को किया गया बरामद
रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने शनिवार शाम करीब 4:30 बजे यह जानकारी दी है कि पटना जंक्शन पर भारी संख्या में पक्षियों की तस्करी कर लाने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों ने दी थी। मिली सूचना के आलोक में रेल एसपी ने तुरंत टीम को पटना जंक्शन पर एक्टिव कर दिया। इस दौरान पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार से लगभग 1700 पक्षियों को बरामद किया गया।