जतारा: सेवाखेरा: छत पर जाने से रोकने पर भड़का विवाद, परिवार पर हमला, 2 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सेवाखेरा गांव में छत पर जाने से मना करने पर पारिवारिक विवाद हिंसा में बदल गया। जानकारी के अनुसार रामेश्वर पाल (40) अपने घर की छत पर थे, तभी उनके भतीजे अंकेश पाल उर्फ अंकू और भाई धनीराम पाल वहां पहुंच गए। मना करने पर विवाद बढ़ गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घायलों का उपचार कराया गया।