पटना ग्रामीण: NMCH में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया, डॉक्टर और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया
पटना सिटी की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला इलाज करवाने के लिए NMCH पहुंची थी। बुधवार को महिला के पैर का ऑपरेशन होना था, लेकिन सोमवार की सुबह महिला की अचानक मौत हो गई। परिजन जब मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए गए तो डॉक्टर के द्वारा सादे कागज पर सर्टिफिकेट बनाया जा रहा था। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो परिजनों के साथ मारपीट की गई।